Indian Airforce Rally Bharti 2024: इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप वाई रैली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इंडियन एयरफोर्स में एयरफोर्स ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट 2024 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह एक प्रकार की रैली भर्ती है जिसमें अभ्यर्तियों के चयन के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 28 मार्च 2024 से 5 अप्रैल 2024 तक होगा।

इंडियन एयर फोर्स ग्रुप वाई भर्ती 2024 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए इस पोस्ट में हमने योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क एवं अन्य जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी है। लेकिन अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक सूचना को अवश्य देखें जिसका लिंक नीचे ही दिया है।

Airforce Group Y Vacancy 2024

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती 2024 अधिसूचना

एयरफोर्स ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2024 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन 20 फरवरी 2024 को जारी किया गया है जिसके लिए रैली का आयोजन 28 मार्च से 5 अप्रैल 2024 तक किया जा रहा है। इसके बाद प्रोविजन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथि 13 मई 2024 है। इस भर्ती की ओर अधिक विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक से ऑफिसियल नोटिफिकेशन को देखें।

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती 2024 भर्ती आवेदन शुल्क

भारतीय वायु सेना की इस भर्ती के लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क लिए जा रहे हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्तियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी अविवाहित होना चाहिए। आवेदन करने वाले 12वीं पास उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तक है। वहीं डिप्लोमा बीएससी डिग्री धारक उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 24 जून 2003 से 24 जून 2007 के बीच का होना चाहिए।

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

  • A. अभ्यर्थी का केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक हासिल किए हो और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ।
  • या फिर केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड्स से गैर-व्यावसायिक विषयों यानी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक हासिल किए हो व अंग्रेजी में 50% अंक।
  • B. अभ्यर्थी के पास फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए या बी.एससी. धारक अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50% अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान उत्तीर्ण की हो। अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा, नामांकन के समय राज्य फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से वैध पंजीकरण के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी होना आवश्यक है।

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन भर्ती रैली फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व व मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा।

इंडियन एयरफोर्स रैली भर्ती आवेदन प्रक्रिया

यह एक रैली भर्ती है जिसमें अभ्यर्थियों को आवेदन नहीं करना होगा। इसमें शामिल होने के लिए आपको रैली की तारीख के दिन नोटिफिकेशन में बताए स्थान मतलब रैली का स्थान जहां हैं उस स्थान पर पहुँचना है। साथ में आपके सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ में फोटो प्रति के ले जाना है। इस भर्ती में आवेदन की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिया गया नोटिफिकेशन चेक करें।

Indian Airforce Rally Bharti 2024 Official Notification

भर्ती रैली आयोजन तारीख: 28 मार्च से 5 अप्रैल 2024

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Click Here

ऑफिसियल वेबसाइट – Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment