Indian Coast Guard Navik GD Vacancy 2024: 12वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Indian Coast Guard Navik GD Vacancy 2024: हाल ही में आई नई सूचना के अनुसार इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 का नाविक जनरल ड्यूटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 में नाविक जनरल ड्यूटी के कुल 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2024 से लेकर 27 फरवरी 2024 तक लिए जाएंगे।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती में नाविक जनरल ड्यूटी के 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन फीस, योग्यता आदि की जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

IGC Vacancy 2024

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती में नाविक जीडी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए कुल 260 पद रिक्त हैं जिन पर भर्ती की जा रही है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 27 फरवरी 2024 तक ही इस भर्ती के लिए आवेदन किये जा सकेंगे।

इसलिए योग्य व जो भी इस भर्ती में आवेदन करने का इच्छुक है जल्दी से अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन कर दें। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक से देख सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 में नाविक जीडी के पदों पर आवेदन हेतु सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्गों के लिए 300 रुपए आवेदन शुल्क है। जबकि SC व ST वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। इस भर्ती के लिए आआवेदन शुल्क का भुगतान फॉर्म भर जाने के बाद ऑनलाइन ही जमा होगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 आयु सीमा

नाविक जीडी के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए वहीं अधिकतम आयु 22 वर्ष होना चाहिए। मतलब कि यदि आवेदनकर्ता का जन्म 1 सितंबर 2002 से 31 अगस्त 2006 के बीच हुआ होना चाहिए तभी इस भर्ती के लिए आआवेदन हेतु पात्र है।

इस भर्ती में ओबीसी वाले आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की मिलती है वहीं SC व ST वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए नाविक जीडी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने गणित व फिजिक्स विषय के साथ 12वीं पास की होना चाहिए। अतः इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 आवश्यक दस्तावेज

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है –

  • आधार कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का फोटो व सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य कोई ऐसा दस्तावेज, अभ्यर्थी लाभ चाहता हो

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती चयन प्रक्रिया

नाविक जीडी के पदों पर भर्ती के लिए चार चरणों में चयन प्रक्रिया होगी। सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद असेसमेंट टेस्ट व फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों का फिर मेडिकल एग्जाम होगा।

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट/अनुकूलन क्षमता टेस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2024 में आवेदन कैसे करें? इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप यहाँ बताई गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले नीचे दिए लिंक से इस भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहाँ Apply Online पर क्लिक करें
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक व बिल्कुल सही से भरें।
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आपका फ़ोटो व सिग्नेचर भी अपलोड करें।
  • अब इसके बाद आपके वर्ग अनुसार आवेदन फीस जमा करें।
  • अब इस भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Indian Coast Guard Vacancy 2024 Apply Link

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 13 फरवरी 2024
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2024
  • ICG भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन: Click here
  • आवेदन लिंक Apply Online: Click here
  • ऑफिसियल वेबसाइट: Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment