ISRO URSC Vacancy 2024: इसरो में 10वीं पास पदों के लिए निकली भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

ISRO URSC Vacancy 2024: इसरो में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार आवेदन 10 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 तक लिए जाएंगे। इसरो नई भर्ती 2024 में कुल पदों की संख्या 224 रखी गई है। जिसमें विभिन्न अलग – अलग पद हैं जिनमें 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएशन वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जो भी इच्छुक अभ्यर्थी ISRO New Vacancy में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए हमने इस लेख में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई है। यहाँ इस भर्ती से संबंधित आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस आदि की जानकारी दी गई है।

ISRO New Vacancy 2024

इसरो यूआरएससी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी

इसरो नई भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन कुल 224 पदों के लिए जारी किया गया है जिसमें आवेदन 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। वहीं इस भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट 01 मार्च 2024 रखी गई है। इसलिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर दें। इसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

अभ्यर्थी ISRO New Vacancy 2024 की अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। इसरो नई भर्ती 2024 के लिए नोटिफिकेशन इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिसका लिंक हमने यहाँ नीचे भी उपलब्ध करवाया है।

इसरो यूआरएससी भर्ती में पदों का विवरण

इसरो की नई भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसरो में कुल 224 रिक्त पद हैं जिनके लिए भर्ती की जा रही है। इनमें कुछ पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है वहीं कुछ बड़े पद हैं जिनके लिए और अधिक शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता है। जिसकी जानकारी आगे शैक्षणिक योग्यता में बताई गई है।

  • वैज्ञानिक/इंजीनियर – 5 पद
  • टेक. असिस्टेंट – 55 पद
  • वैज्ञानिक सहायक – 6 पद
  • पुस्तकालय सहायक – 1 पद
  • तकनीशियन B/ड्राफ्ट्समैन B – 142 पद
  • फायरमैन A – 3 पद
  • कुक – 4 पद
  • एलएमवी ड्राइवर – 6 पद
  • एचएमवी ड्राइवर – 2 पद
  • रिक्त कुल पदों की संख्या – 224 पद

इसरो यूआरएससी भर्ती में आवेदन कि महत्वपूर्ण तारीखें

इसरो की नई भर्ती में अभ्यर्थी 10 फरवरी 2024 से ऑनलाइन ओफ्फिसिल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 01 मार्च 2024 तक लिये जाएंगे। जल्दी ही इसरो भर्ती के लिए परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

इसरो यूआरएससी भर्ती आवेदन शुल्क

इसरो की नई भर्ती में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए रखा गया है। वहीं अन्य वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया हैं। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।

इसरो यूआरएससी भर्ती आयु सीमा

इसरो की नई भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु की गणना के लिए आवेदन कि अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 को आधार माना जायेगा। वहीं सभी वर्गों को सरकार के नियम से अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसरो यूआरएससी भर्ती शैक्षणिक योग्यता

ISRO New Vacancy 2024 के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्न शिक्षा संबंधित योग्यता होना चाहिए –

  • फायरमैन-A के पद के लिए अभ्यर्थी ने 10वीं पास की हो।
  • Cook के पद के लिए 10वीं पास + 5 वर्ष का एक्सपीरिएंस होना चाहिए
  • LMV Driver पद के लिए 10वीं पास + 3 वर्ष का एक्सपीरिएंस होना चाहिए
  • HMV Driver पद के लिए 10वीं पास + 5 वर्ष का एक्सपीरिएंस होना चाहिए।
  • वैज्ञानिक या इंजीनियर पद के लिए एम.टेक/एम.एससी पास होना चाहिए।
  • टेक्निकल सहायक पद के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • सहायक वैज्ञानिक पद के लिए बीएससी पास होना चाहिए।
  • पुस्तकालय सहायक पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में पीजी की होना चाहिए।
  • टेक्नीशियन-बी/ड्राफ्ट्समैन-बी के पद के लिए प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई होना अनिवार्य है।

इसरो यूआरएससी भर्ती आवश्यक दस्तावेज

ISRO New Vacancy 2024 में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना जरूरी है –

  • आधार कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • पद अनुसार संबंधित आवश्यक डिप्लोमा
  • अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
  • अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

इसरो यूआरएससी भर्ती चयन प्रक्रिया

इसरो की नई भर्ती 2024 में अभ्यर्थियों का चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा। जो अभ्यर्थी इन तीनों चरणों में सफलतापूर्वक पास हो जाएगा उस अभ्यर्थी को इसरो में नौकरी करने का मौका मिलेगा।

इसरो यूआरएससी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

जो भी योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इसरो की नई भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए हमने यहाँ स्टेप्स के साथ आवेदन प्रक्रिया बताई है। इन चरणों को फॉलो कर आप IRSO New Vacancy 2024 में आवेदन कर सकते हैं –

  • इसरो भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के कैरियर पेज पर जाएं।
  • अब यहाँ आपको To Register का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक कर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपको यहाँ Apply Now का विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में मांगी गई आपकी सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें
  • अब आपका फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद आपकी कैटेगोरी अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

ISRO URSC Vacancy 2024 Apply Link

  • आवेदन शुरू: 10 फरवरी 2024
  • आवेदन अंतिम तिथि: 01 मार्च 2024
  • ऑफिसियल वेबसाइट: Click Here
  • आवेदन करें : Apply Now
  • ऑफिसियल वेबसाइट: Click Here
  • अन्य भर्तीयां: यहाँ देखें
  • व्हाट्सएप्प चैनल: फॉलो करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment