Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024: राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 में आवेदन शुरू: राजस्थान की ऐसी प्रतिभाशाली छात्राएं जिन्होंने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या इससे अधिक अंक हासिल किये हैं तो उन्हें एकल द्विपुत्री योजना के तहत पुरष्कार राशि दी जाती है। राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च 2024 तक लिए जाएंगे।

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना के तहत प्रतिभाशाली बालिकाओं को जिन्होंने राजस्थान बोर्ड परीक्षा में निर्धारित स्थान तक कट ऑफ तक या उससे अच्छे अंक हासिल किए हैं उन्हें सहायता राशि व पुरष्कार दिया जाएगा। इस योजना में 12वीं कक्षा की जिन छात्राओं ने राज्य स्तर पर निर्धारित स्थान प्राप्त किया है उन्हें 51000 रुपए व 10वीं कक्षा की छात्राएं जिन्होंने राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 31000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली 10वीं व 12वीं कक्षा की बालिकाओं को एकल द्विपुत्री योजना 2024 में कुल 11000 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Latest News

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और 15 मार्च 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अतः जो भी अभ्यर्थी Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Application Form भरना चाहते हैं वे Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Application Form Date का ध्यान रखते हुए अंतिम तिथि से पूर्व फॉर्म भर दें। इस लेख में Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024, Ekal Dwiputri Yojana Eligibility, Ekal Dwiputri Yojana Apply Online से जुड़ी सारी जानकारी, आवश्यक दस्तावेज क्या लगेंगे? आदि उपलब्ध करवाई गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के तहत देय पुरस्कार राशि

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में प्रतिभाशाली बालिकाओं को जिला स्तर व राज्य स्तर की रैंक प्राप्त करने पर दिया जाता है। इस प्रकार दो प्रकार से इस पुरष्कार राशि को प्रदान किया जाता है –

राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि

  • माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेश का परीक्षा राज्य स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक तक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर बालिकाओं को 31,000 रुपए पुरस्कार राशि दी जाती है।
  • वहीं उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में निश्चित स्थान तक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 51,000 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।

जिला स्तरीय पुरस्कार राशि –

  • माध्यमिक/माध्यमिक व्यावसायिक/प्रवेशिका परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है।
  • इसी प्रकार उच्च माध्यमिक/उच्च माध्यमिक/व्यावसायिक परीक्षा/वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा जिला स्तरीय योग्यता क्रम में निश्चित स्थान तक निर्धारित Cut Off अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 11,000 रुपए पुरस्कार राशि दी जाती है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Cut Off

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना राज्य स्तरीय कट ऑफ

बोर्ड परीक्षा विषयराज्य स्तरीय कटऑफ
माध्यमिक परीक्षा – 2023 581
( व्यावसायिक ) माध्यमिक
परीक्षा -2023
 579
प्रवेशिका परीक्षा- 2023 526
उच्च माध्यमिक परीक्षा- 2022विज्ञान485
 वाणिज्य478
 कला485
 विज्ञान482
उच्च माध्यमिक (व्यावसायिक) परीक्षा- 2022वाणिज्य448
 कला481
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2022 456

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 जिला स्तरीय कट ऑफ

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 जिला स्तरीय कट ऑफ

राजस्थान राज्य में जिला स्तरीय कट ऑफ बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर दी गई है। छात्राएं इस कट ऑफ को ध्यान में रखते हुए इस योजना में आवेदन करें।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 पुरष्कार राशि का वितरण

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में पुरष्कार राशि का वितरण सीधे आवेदन करने वाली बालिकाओं के बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए बालिकाओं को अपने बैंक अकाउंट की प्रति फॉर्म के साथ लगानी होगी।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र मूल (परिशिष्ट -1)
  • 50/- रुपये के नॉनज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी से सत्यापित माता-पिता का सन्तान सम्बन्धी मूल शपथ-पत्र (परिशिष्ट -2)।
  • संस्था प्रधान का अनुशंषा पत्र/स्वयंपाठी छात्रा हेतु जनप्रतिनिधि का अनुशंषा पत्र (परिशिष्ट -3)
  • परिवार राशन कार्ड की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित की हुई फोटोकॉपी।
  • छात्रा के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या खाते के निरस्त चैक की कॉपी जिसमें बैंक सम्बन्धी सभी विवरण स्पष्ट पढ़े जा सके जैसे Account Number, IFSC Code, Branch Code, एवं Bank Phone Number.
  • आधार कार्ड/पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी लगानी है।
  • आवेदन फॉर्म के साथ बोर्ड परीक्षा मार्कशीट की सत्यापित फोटोकॉपी लगानी है।

Rajasthan Dwiputri Ekal Yojana 2024 हेतु पात्रता योग्यता

  • राजस्थान द्विपुत्री एकल योजना 2024 का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रा 10वीं व 12वीं कक्षा से होना चाहिए।
  • छात्रा को राजस्थान की मूल निवासी होना चाहिए।
  • वह बालिकाएं जिन्होंने जिला स्तर और राज्य स्तर पर एक निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वे इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • यदि किसी परिवार में एक मात्र संतान बेटी है तो इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • यदि परिवार में दो पुत्रियां है लेकिन पुत्र नहीं हैं तो भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • यदि परिवार में तीन बेटियां हैं जिनमें से एक बेटी के बाद दो जुड़वा बेटियां हैं तो वे आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए छात्रा का बैंक एकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में छात्राओं को ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा। राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में आवेदन कैसे करना है (Ekal Dwiputri Yojana Apply Online) इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया यहाँ स्टेप बाय स्टेप बताई गई है इसे फॉलो कर छात्राएं इस योजना में आवेदन कर सकती हैं –

  • इस योजना में आवेदन करने के लिए पहले नीचे दिए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकलवाना है।
  • इसके बाद आपको इस Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana Application Form को पूरा भरना है।
  • इस आवेदन फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी व शपथ पत्र लगाना है।
  • फॉर्म तैयार हो जाने के बाद में आपको आप जिस विद्यालय में पढ़ते हैं उसके प्रधान से (स्वयंपाठी परीक्षार्थी की स्थिति में जनप्रतिनिधि की अनुशंसा) अग्रेषित करवाना है।
  • इसके बाद अंतिम तिथि तक रजिस्टर्ड डाक से सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर के पते पर भेज देना है।

इस प्रकार से राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना 2024 में आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के लिए केवल ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Application Form व शपथ पत्र

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में आवेदन करने के लिए छात्रा को आवेदन फॉर्म की आवश्यकता पड़ेगी जिसे आप नीचे दिए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही संतान संबंधित एक शपथ पत्र भी लगेगा जो कि आवेदन फॉर्म के साथ ही अंतिम पेज पर है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Online Apply Links

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 FormStart
Apply Last Date15 March 2024
Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
TelegramJoin Now
WhatsappFollow

निष्कर्ष

इस लेख में हमने सभी प्रतिभाशाली छात्राओं से संबंधित राजस्थान सरकार की Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 की पूरी जानकारी प्रदान की है। केवल इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान एक द्विपुत्री योजना 2024 में आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 Application Form, शपथ पत्र आदि सम्पूर्ण जानकारी यहां पर दी गई है। हमारा अनुरोध है कि कृपया इस लेख को सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक छात्रायें प्राप्त कर सके।

FAQ’s – Ekal Dwiputri Yojana

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 15 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 में किसे लाभ दिया जाएगा?

राजस्थान एकल द्विपुत्री योजना में राजस्थान राज्य की 10वीं व 12वीं कक्षा की बालिकाओं को पुरष्कार राशि वितरित कर लाभ प्रदान किया जाएगा।

Rajasthan Ekal Dwiputri Yojana 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

राजस्थान एकल द्वि पुत्री योजना 2024 में आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया व आवेदन फॉर्म इस लेख में ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment