Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024: महिला सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी यहाँ से करें आवेदन

Female Supervisor Vacancy 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में कुल 209 पदों पर महिला सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी जिसके लिए 21 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने के लिये इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी महिलाएं ऑफिसियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकती है। राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा आदि की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024 Post Details

राजस्थान में महिला सुपरवाइजर के कुल 209 पद रखे गए हैं। इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के के लिए कुल 164 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 45 पद निर्धारित किए गए हैं।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में सामान्य व अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी व ईडब्लूएस वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती में आवेदन शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर किया जायेगा।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए सामान्य और अनारक्षित वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

जनरल कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

राजस्थान राज्य की मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग सहरिया वर्ग जो कि राजस्थान के मूल निवासी है उन महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।

विधवा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए किसी प्रकार की अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्ग जो कि राजस्थान के मूल निवासी है उनके लिए भी सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए महिला की योग्यता में महिला के पास ग्रैजुएशन के साथ RSCIT या इसके समान कोई कंप्यूटर कोर्स डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही महिला को हिंदी टाइपिंग व राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती आवश्यक दस्तावेज

महिला सुपरवाइजर भर्ती राजस्थान के लिए महिला आवेदकों के पास निम्न सभी दस्तावेज होना चाहिए –

  • आधार कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • RSCIT सर्टिफिकेट
  • आवेदक का नवीनतम फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती चयन प्रक्रिया

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए महिला अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने के लिए हमने यहाँ आसान सी प्रक्रिया के बार मन बताया है ताकि आप सभी इसमें बिना परेशानी के आवेदन कर सकें। महिला सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने के लिए नीचे ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक भी दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पूर्व सभी एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। आवेदन करने के लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें –

  • सबसे पहले नीचे दिए लिंक से ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं या फिर डायरेक्ट आपकी SSO ID खोलें। यदि SSO ID नहीं हैं तो SSO ID बना लें।
  • इसके बाद SSO के डैशबोर्ड में Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ आपको Rajasthan Women Empowerment Recruitment 2024 का ऑप्शन दिखाई देगा इसके सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने इस भर्ती का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक पूरा भर लें।
  • अब आपका फ़ोटो, सिग्नेचर, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें व इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024 Apply Link

  • आवेदन शुरू: 21 फरवरी 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मार्च 2024
  • ऑफिसियल नोटिफिकेशन: Click Here
  • आवेदन करें: Apply Now
  • ऑफिसियल वेबसाइट: Click Here
  • व्हाट्सएप्प चैनल: Follow Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024: महिला सुपरवाइजर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी यहाँ से करें आवेदन”

Leave a Comment