Rajasthan Women Supervisor Vacancy: महिला अधिकारिता सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान महिला अधिकारिता सुपरवाइजर के 176 पदों पर भर्ती के लिए विभाग द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन 13 फरवरी 2024 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकती है।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर (अधिकारिता) भर्ती में 176 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 फरवरी 2024 से 15 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है। राजस्थान महिला अधिकारिता सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया, योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा आदि की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Rajasthan Women Supervisor Vacancy 2024

राजस्थान वीमेन सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में सामान्य व अनारक्षित वर्ग के लिए 600 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। जबकि एससी/एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी व ईडब्लूएस वर्ग के आवेदकों के लिए 400 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है। इस भर्ती में आवेदन शुल्क का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

राजस्थान वीमेन सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती में महिला आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है। जो भी महिला आवेदक इस आयु सीमा में आती है वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है। साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। महिला आवेदकों की आयु की गणना में 1 जनवरी 2025 को माना जाएगा आधार।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान महिला सुपरवाइजर अधिकारिता भर्ती में वे महिला आवेदक फॉर्म भर सकती है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भो विषय मेम ग्रैजुएशन किया हो। इस भर्ती के लिए कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं हैं। ग्रैजुएशन के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा की आवश्यकता महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए है जो कि 209 पदों पर जारी की गई है। इसकी जानकारी आप यहाँ क्लिक कर देख सकते हैं।

राजस्थान वीमेन सुपरवाइजर भर्ती आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान महिला अधिकारिता सुपरवाइजर भर्ती के लिए महिला आवेदक के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

  • आधार कार्ड
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • अन्य कोई दस्तावेज, जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता है।

राजस्थान वीमेन सुपरवाइजर भर्ती चयन प्रक्रिया

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती (अधिकारिता) में महिला अभ्यर्थियों का चयन करने के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा और चयन किया जाएगा।

  1. Written Exam
  2. Document Verification
  3. Medical Examination

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती आवेदन प्रक्रिया

महिला अधिकारिता सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन कैसे करना है इसके लिए यहाँ कुछ चरणों की प्रक्रिया बताई गई है। महिला वीमेन सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें।

वीमेन सुपरवाइजर अधिकारिता भर्ती में आवेदन करने के लिए हमने नीचे ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक दे दिया है। वहीं हमारा आप से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व आप सभी एक बार ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें –

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं या फिर आप SSO ID खोलें। यदि आपकी SSO ID नहीं हैं तो पहले SSO ID बना लें।
  • अब आपको SSO के डैशबोर्ड में Recruitment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आपको Supervisor (Women Empowerment) Direct Recruitment 2024 का ऑप्शन दिखाई देगा इसके सामने Apply Now पर क्लिक करें।
  • अब इस भर्ती के आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और फ़ोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद आपके सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें व इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Rajasthan Women Supervisor Vacancy 2024 Apply Link

  • आवेदन शुरू: 15 फरवरी 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2024
  • ऑफिसियल नोटिफिकेशन: Click Here
  • आवेदन करें: Apply Now
  • ऑफिसियल वेबसाइट: Click Here
  • व्हाट्सप्प चैनल: Follow Now

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment