Delhi Home Guard Bharti 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 का 10,285 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहाँ से करें आवेदन

Delhi Home Guard Bharti 2024: दोस्तों आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में होम गार्ड के 10,285 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 12वीं पास युवा जो कि सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए होम गार्ड के तौर पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

जो भी 12वीं पास युवक इस भर्ती के लिए इच्छुक है और आवश्यक योग्यता रखते हैं वे सभी Delhi Home Guard Bharti 2014 Official Website पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया, आवेदन फीस, आयु सीमा आदि की जानकारी इस लेख में दी गई है।

Delhi Home Guard Bharti 2024
Delhi Home Guard Bharti 2024

Delhi Home Guard 2024 Bharti 2024 Key Details

भर्ती जारीकर्ताDirector General of Home Guards (DGHG), नई दिल्ली
पद का नामHome Guard Volunteer
Total Posts10,285
Salary/Pay Scale25,000 रु. महीने
Job LocationDelhi
Application ModeOnline
Apply Last Date13 February 2024
Official Websitehomeguard.delhi.gov.in

Delhi Home Guard Bharti 2024 Notification

12वीं पास करने के बाद कई छात्रों को नौकरी की आवश्यकता होती है। इसलिए वे सरकारी य प्राइवेट नौकरी की तलाश में रहते हैं। ऐसे में वे अभ्यर्थी दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। Delhi Home Guard Bharti Notification कुल 10,285 पदों के लिए जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी 2024 से शुरू किये जा चुके हैं।

वहीं दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 Last Date 13 फरवरी 2024 को पक्की की गई है। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिये लिंक से ऑफिसियल नोटिफिकेशन को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 लेटेस्ट अपडेट

सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए 24 जनवरी 2024 से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार होमगार्ड के 10,285 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Delhi Home Guard Bharti 2024 Dates

EventDates
Apply Start Date24 January 2024
Apply Last Date13 February 2024
Exam DateUpdate Soon

Delhi Home Guard Bharti 2024 Application Fees

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 का फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को 100 रुपए की फीस का भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन पे किया जा सकता है। यह फीस सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए समान रखी गई है।

Delhi Home Guard Bharti 2024 Education Qualification

यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होना चाहिए। 12वीं पास अभ्यर्थी दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए ऑफिसियल साइट या E Mitra के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Delhi Home Guard Bharti 2024 Age Limit

जिन अभ्यर्थियों की आयु 20 वर्ष से 45 वर्ष तक है वे इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आयु की गणना में 1 जनवरी 2024 को आधार माना जायेगा।

वहीं बात करें आयु में छूट कितनी है तो आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी ही गई है।

  • निम्नतम आयु सीमा: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु सीमा: 45 वर्ष

Delhi Home Guard Bharti 2024 Required Documents List

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार हैं –

  • Adhar Card
  • Photo & Signature
  • Mobile Number & Email ID
  • 10th & 12th Class Marksheet
  • Caste Certificate
  • Bonafide Certificate (मूल निवासी)

Delhi Home Guard Bharti 2024 में चयन कैसे होगा

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में चयन हेतु अभ्यर्थियों को सबस पहले फिजिकल एग्जाम होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा देनी होगी। जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल होगा।

मतलब कि इस भर्ती में चयन के लिए निम्न चरण होंगे जिनका उल्लेख निम्न प्रकार है –

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 Physical Exam

शारीरिक माप

1. ऊंचाई: इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 165cm होना चाहिए व महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई कम से कम 152cm होना चाहिए।

2. शारीरिक क्षमता: दिल्ली होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता में दौड़ में पास होना होगा, जिसके लिए निर्धारित मापदंड निम्न प्रकार है –

पुरुष दौड़

  • 30 वर्ष तक आयु वालों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 30 वर्ष से 40 वर्ष तक आयु वालों को 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 40 सके 44 वर्ष तक आयु वालों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 45 वर्ष से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ कार्मिक अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिला दौड़

  • 30 वर्ष तक आयु वाली महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 30 से 40 वर्ष तक आयु वाली अभ्यर्थियों को दौड़ 9 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 40-45 वर्ष तक आयु वालों को दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • 45 वर्ष से अधिक आयु की भूतपूर्व सैनिक/पूर्व सीएपीएफ कार्मिकों को 12 मिनट में दौड़ पूरी करनी होगी।

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 लिखित परीक्षा

  • जो अभ्यर्थी दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 फिजिकल परीक्षा को पास कर जाएंगे केवल उन्हें ही लिखित परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
  • परीक्षा पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 90 मिनट का समय रहेगा।
  • इस भर्ती का पेपर हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आएगा।
  • इस लिखित परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न आएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा व पेपर के कुल 80 अंक होंगे।
  • दिल्ली होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं कक्षा स्तरीय रखा गया है।
  • अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व व अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें।

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा के लिए सिलेबस

  • अंकगणित
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य बुद्धि और तर्क
  • दिल्ली का इतिहास, संस्कृति और स्थलाकृति
  • भारत का संविधान
  • प्राचीन भारतीय इतिहास और संस्कृति
  • भूगोल एवं सामान्य ज्ञान
  • सामयिकी

How To Apply For Delhi Home Guard Bharti 2024

यदि आप जानना चाहते हैं कि दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? तो यहाँ हमने क्रम से सभी स्टेप्स को बताया है। Delhi Home Guard Bharti 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न चरणों को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको नीचे टेबल में दिए ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Our Services में आपको Link For Enrollment Portal 2024 का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ आपको Apply Now का ग्रीन बटन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा जिसे ध्यानपूर्वक सावधानी से भरें।
  • इसके बाद आपके जरूरी दस्तावेज, फ़ोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • इसके बाद अब आवेदन फीस जो कि सभी वर्गों के लिए 100 रुपए है इसका भुगतान करें।
  • अब अंत में फॉर्म को सबमिट करें और इसकी एक प्रिंटआउट निकाल लें।

इस प्रकार आप ऊपर दिए स्टेप्स को फॉलो करते हुए Delhi Home Guard Bharti 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

Delhi Home Guard Bharti 2024 Apply Online Link

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में केवल दिल्ली के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने आपको Delhi Home Guard Bharti 2024 में आवेदन करने की जानकारी दी है। साथ ही दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी जैसे कि आवेदन फीस, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में भी बताया है।

यदि आपको फॉर्म भरते वक्त किसी प्रकार की समस्या आती है या आपका किसी प्रकार का कोई सवाल है तो कमेंट में जरूर पूछें।

FAQ’s

Delhi Home Guard Bharti 2024 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 के नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें आवेदन 24 जनवरी 2024 से लेकर 13 फरवरी 2024 तक भरे जा सकते हैं।

Delhi Home Guard Bharti 2024 में आवेदन कैसे करें?

दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रक्रिया का उल्लेख ऊपर किया गया है साथ ही आपकी आसानी के लिए आवेदन लिंक भी ऊपर टेबल में उपलब्ध करवाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Delhi Home Guard Bharti 2024: दिल्ली होमगार्ड भर्ती 2024 का 10,285 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी, यहाँ से करें आवेदन”

Leave a Comment