Kendriya Vidyalaya Vacancy: केंद्रीय विद्यालय में निकली बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा के होगा व आवेदन 17 फरवरी तक किए जा सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर दें।

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पद के तौर पर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती में अलग – अलग विषयों के पदों पर शिक्षकों की जरूरत है जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए परीक्षा का आयोजन नहीं होगा।

Kendriya Vidyalaya Bharti

केंद्रीय विद्यालय में यह भर्ती अंशकालीन या संविदा आधारित भर्ती है। इसमें कुल 15000 पदों पर भर्ती की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन अलग – अलग जिलों में अलग – अलग जारी किया गया है। करीब 10 जिलों में केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती का आयोजन किया गया है।

यह भर्ती छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के सरायपाली में निकाली गई है। इस भर्ती के लिये आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से फॉर्म डाउनलोड कर कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इसके ऑफिसियल नोटिफिकेशन को पढ़ें जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती आवेदन शुल्क

केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए किसी भी प्रकार से कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। इस भर्ती के लिए आवेदक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष हो व अधिकतम आयु 28 वर्ष होना चाहिए। वहीं वे सभी वर्ग जो आरक्षित श्रेणी में आते हैं या आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में आते हैं उनको सरकारी नियम के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

केंद्रीय विद्यालय की इस भर्ती के लिए आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए आवश्यक योग्यता भी अलग – अलग निर्धारित की गई है। इसलिए प्रत्येक पद की योग्यता देखने के लिए नीचे दिए लिंक से ऑफिसियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती चयन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जाएगी बल्कि आवेदक का इंटरव्यू लिया जाएगा व डेमो क्लास के आधार पर चयन होगा।

लेकिन यदि आवेदकों की संख्या 20 से अधिक होती है तो फिर लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। उसके बाद ही इंटरव्यू होगा।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना है और उसे भरना है और साथ में मांगे गए जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी लगानी है।

इसके बाद आपको इस भरे गए आवेदन फॉर्म के साथ संबंधित विद्यालय में इंटरव्यू के लिए जाना है। इंटरव्यू की तिथि 17 फरवरी है। मतलब इच्छुक अभ्यर्थी को 17 फरवरी 2024 को आवेदन फॉर्म के साथ सम्बंधित विद्यालय में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना है।

इंटरव्यू का पता आप नीचे देख सकते हैं। और आवेदन करने से पूर्व इस भर्ती की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें। इंटरव्यू में पास हुए अभ्यर्थी का चयन इस भर्ती के लिए किया जाएगा।

पता: केंद्रीय विद्यालय सरायपाली (शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, नजदीक तहसील कार्यालय, सरायपाली जिला महासमुंद – 493558 फोन. न. 07725-227715)

Kendriya Vidyalaya Vacancy 2024 Apply Link

इंटरव्यू की तिथि: 17 फरवरी 2024

आवेदन फॉर्म: Download Now

ऑफिसियल नोटिफिकेशन: Click Here

भर्ती का स्थान: सरायपाली (छत्तीसगढ़)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment